Posts

खैरी के शुभ ने उकेर दिया मां-बेटे को लोकप्रिय रंगोली में

Image
खैरी के शुभ ने उकेर दिया मां-बेटे को लोकप्रिय रंगोली में 24 वर्षीय युवा, 10 साल की उम्र से रावण दहन से शुरू हुई कला यात्रा ─ समुदाय वार्ता ब्यूरो | मण्डला | दीपावली विशेष समुदाय वार्ता, मण्डला ।  दीपावली में बड़ी खैरी के उभरते युवा कलाकार 24 वर्षीय शुभ साहू कुछ वर्षों से लगातार दर्शकों का मन जीतते आ रहे हैं। उन्होंने इस दीपावली में पार्वती की गोद में बैठे बाल गणेश की ऐसी सुंदर रंगोली बनाई कि देखने वाले देखते ही रह जा रहे हैं। शुभ और शौर्य के द्वारा दशहरा 2020 में तैयार रावण का पुतला  बता दें,कि शुभ की कला यात्रा कोई आज की नहीं है। मात्र 10 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने दशहरा पर्व में रावण दहन के लिए स्वप्रेरणा से अपने छोटे भाई शौर्य के साथ मिलकर रावण का विशाल पुतला तैयार करना शुरू कर दिया था, जो आज भी लगातार जारी है। लोगों के प्यार और प्रोत्साहन से ही उन्होंने 2020 से रंगोली से कलाकृति बिखेरने का सिलसिला शुरू किया। शुभ की रंगोली यात्रा - 2020 से 2026 तक 2020 - छत्रपति शिवाजी 2021 - हनुमान जी 2022 - अयोध्या के मंदिर के ...

मण्डला में भव्यता के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, कलेक्टर और सीईओ ने की गौशाला में गौसेवा |

Image
मण्डला में भव्यता के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, कलेक्टर और सीईओ ने की गौशाला में गौसेवा |   पशुसेवा सदन गौशाला में भव्यता के साथ की गई गोवर्धन पूजा समुदाय वार्ता, मण्डला। विकासखंड मंडला के ग्राम आमानाला स्थित दयोदय पशुसेवा सदन गौशाला में श्री गोवर्धन पूजा का जिला स्तरीय कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया।         कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर राहुल  नामदेव धोटे शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर ने विधि-विधान से की पूजा               कलेक्टर श्री धोटे ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न की। इसके पश्चात उन्होंने श्रद्धापूर्वक गौमाता का पूजन किया, उन्हें तिलक लगाया, आरती उतारी और अपने हाथों से गौमाता को हरा चारा एवं पौष्टिक आहार ग्रहण कराया। जिला पंचायत सीईओ श्री मीना सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी गौमाता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जि...

माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के आतंक से घिरी महिलाओं के अनिश्चितकालीन सत्याग्रह का रुख जनांदोलन की ओर

Image
चौदहवें दिन भी जारी रहा महिलाओं का सत्याग्रह, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान,अब चलो गांव की ओर अभियान चलाने मजबूर  माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के आतंक,शराब का बढ़ता कारोबार,शिक्षा, स्वास्थ्य में गिरावट से त्रस्त महिलाएं,  कलेक्ट्रेट के सामने धरना, समाजवादी पार्टी,लोक परोपकारी मंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि,बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन मंडला। आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के,शराब माफियाओं के,शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था के गिरावट जैसे आतंक से सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट मार्ग पर महिलाओं का धरना गुरुवार को चौदहवें दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक उदासीनता से त्रस्त महिलाओं ने अब चलो गांव की ओर अभियान चलाकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह को जनांदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत जिन गांवों में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों ने आतंक मचा रखा है उन गांवों से अभियान की शुरुआत की जाएगी। धरने का नेतृत्व कर रही समर्पित महिला सेवा मंडल की अध्यक्ष कलिया बाई कोकड़िया ने बताया कि धरने को दस दिन बीत गए, लेकिन अब तक...

आखिर सुनेगा कौन! दीनदयाल रसोई के पास मुख्य सड़क पर घंटों बैठी रही वृद्ध दिव्यांग मां, प्रशासन मौन

Image
समुदाय वार्ता,मण्डला ।  मण्डला में पड़ाव स्थित दीनदयाल रसोई के पास मुख्य सड़क के बीचों बीच घंटों बैठी रही वृद्ध दिव्यांग महिला। लोक परोपकारी मंच ने कलेक्टर से मांग की थी पहचान कर आश्रय देने की, पर अब तक कोई पहल नहीं। मंडला। आखिर सुनेगा कौन! तब भी अपना काम करना तो बनता है... एक विक्षिप्त, दिव्यांग किस्म की वृद्धा मां आज पड़ाव स्थित दीनदयाल रसोई के पास मुख्य और व्यस्ततम सड़क मार्ग के बीचों-बीच कड़ी धूप में भी घंटों बैठी रही। छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी हुई, पर मां सड़क किनारे जाने को तैयार नहीं। आते-जाते राहगीरों ने खूब समझाया, किनारे बैठने को कहा, पर मां मानी नहीं। यह सिर्फ शहर का किस्सा नहीं ऐसे दृश्य गांव-कस्बों में भी अक्सर देखने को मिलते हैं। सहानुभूति तो बनती है, पर किया क्या जाए! प्रशासन के पास सब कुछ, फिर भी मौन क्यों? प्रशासन के पास पूरा तंत्र है, व्यवस्थाएं हैं, ऐसे जरूरतमंदों के लिए विभाग भी है। पर तमाम ध्यानाकर्षण के बाद भी कोई प्रयास करने को तैयार नहीं। अभी पिछले महीने ही लोक परोपकारी मंच मंडला  ने कलेक्टर...

मण्डला कलेक्टर को आवेदन: बिछिया के केलवारी पंचायत में 5 विकास कार्य अधूरे, मजदूरी भुगतान वर्षों से नहीं - ग्रामीणों का प्रदर्शन

Image
समुदाय वार्ता,मण्डला।   जिला मण्डला के ग्राम पंचायत केलवारी, बिछिया विकासखंड के ग्रामीणों ने आज जिला योजना सभागार में प्रदर्शन कर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक निधि से कराए गए 5 कार्य अधूरे पड़े हैं और मजदूरों की मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं हुआ है। प्रमुख अधूरे कार्य: 1. स्टाप डेम - महुआ नाला 2. बीजा धार नाला - निर्माण कार्य 3. पुलिया - बीजा धार नाला 4. सीसी रोड - छोटू राठौर के घर पास 5. भगवान के घर के पास कार्य ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से उचित जांच, मजदूरी भुगतान और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीएम बिछिया और सी ई ओ जनपद पंचायत बिछिया को भी दी गई है। ---------------------------------------------- समुदाय वार्ता - सोशल मीडिया समाचार मंच सत्य, निष्पक्ष, जनहित समुदाय वार्ता - ( COMMUNITY TALK ) | _देश दुनिया की आवाज_ खबरों के लिए हमसे नीचे दिए गए हर सोशल मीडिया मंचों पर जुड़ें 👇 फॉलो करें: 📘 Facebook: https://www.facebook.com/share/1CfBrRn8c3/ फॉलो करें : ...

मोहगांव: वन भूमि पर गांव बसाने की जद्दोजहद, खम्हरिया के ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन

Image
मोहगांव: वन भूमि पर गांव बसाने की जद्दोजहद, खम्हरिया के ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन समुदाय वार्ता,मण्डला। मण्डला जिले के विकासखंड मोहगांव के ग्राम खम्हरिया, ग्राम पंचायत उमरिया के बैगा बहुल्य ग्रामीणों ने अपनी परंपरागत वन भूमि को बचाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम दलदला (चुभावल) के लोगों द्वारा उनकी वन भूमि पर अवैध कब्जा कर नया वन ग्राम बसाने की कोशिश की जा रही है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने वनमण्डल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहगांव और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घुघरी को आवेदन सौंपा है। क्या है पूरा मामला? ग्रामीणों के अनुसार खम्हरिया से लगी प्राचीन परंपरागत वन भूमि, सीमा सर्वे कंपार्टमेंट नंबर 1104, रकबा लगभग 200 हेक्टेयर, ग्राम खम्हरिया ग्राम पंचायत उमरिया की ग्राम सभा के अधीन है। आवेदन में कहा गया है ,कि ग्राम दलदला (चुभावल), जो खम्हरिया से करीब 8 किमी की दूरी पर स्थित है, वहां के लोगों द्वारा इस वन भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर बसाहट करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे पूर्णतः नियम विरुद्ध बताया है। ...

मंडला की शिक्षा व्यवस्था का भद्दा मजाक! 3 रूम में 8 कक्षाओं के सैकड़ों बच्चे- घुघरी वन ग्राम के आदिवासी बच्चों का भविष्य खतरे में

Image
मण्डला के नारायणगंज - घुघरी वन ग्राम में शिक्षा का मजाक! एक ही कमरे में 8 कक्षाएं, 13 साल से जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर आदिवासी बच्चे             मण्डला जिले भर में स्कूलों की दुर्दशा जगह-जगह देखने को मिलती है, पर सुधार के नाम पर कोई पहल नहीं की जा रही। इसका जीता-जागता उदाहरण विकासखण्ड नारायणगंज के ग्राम पंचायत सुखराम का वन ग्राम घुघरी है। क्या है पूरा मामला?            यहाँ एक शाला एक परिसर, एकीकृत माध्यमिक शाला घुघरी वन (डाइसकोड 23421308803) का एकमात्र भवन वर्षों पुराना और पूरी तरह जर्जर हो चुका है।           ग्रामीणों के अनुसार माध्यमिक शाला की शुरुआत वर्ष 2013-14 में हुई थी, तब से लेकर आज तक मात्र 10x15 के 3 कमरों में ही पूरा स्कूल चल रहा है। आलम यह है, कि एक ही कमरे में माध्यमिक की 3 कक्षाओं सहित कुल 8 कक्षाओं के लगभग 100 बच्चे ठूंसकर बैठने को मजबूर हैं। बच्चों के लिए यहाँ से वहाँ आना-जाना तो दूर, शिक्षकों के लिए भी एक कक्षा से दूसरी कक्...