Posts

Showing posts with the label Mandla

चुटका परमाणु परियोजना: विस्थापितों को मिलेगा पूरा हक, कलेक्टर-एसपी ने चबूतरे पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की बात

Image
समुदाय वार्ता, मण्डला।  चुटका परमाणु परियोजना से प्रभावित गांवों के लिए एक अच्छी खबर आई है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे और पुलिस अधीक्षक  राजेश रघुवंशी खुद चुटका गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ चबूतरे पर बैठकर खुली चर्चा की। ग्रामीणों ने अपनी सबसे बड़ी चिंता साफ-साफ रखी - भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, विस्थापन और पुनर्वास। लोगों ने पूछा, कि मुआवजा पारदर्शी मिलेगा या नहीं, पुनर्वास स्थल पर सुविधा क्या होगी और रोजी-रोटी का क्या होगा? कलेक्टर ने हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा, कि शासन की मंशा जनहित में है, हर प्रक्रिया नियमों के तहत और पूरी पारदर्शिता से होगी। किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा। सबसे बड़ी बात जो कलेक्टर ने कही:  2012 के बाद जिस परिवार की बेटी की शादी हो चुकी है, उस बेटी को भी अलग से पैकेज दिया जाएगा। ये विस्थापित परिवारों के लिए बहुत बड़ा फैसला है। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिया है, कि वे हर प्रभावित परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलें और उन्हें अवार्ड, पुनर्वास नीति, प्लॉट आवंटन, बुनियादी सुविधाओं और अन्य ला...