चुटका परमाणु परियोजना: विस्थापितों को मिलेगा पूरा हक, कलेक्टर-एसपी ने चबूतरे पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की बात


समुदाय वार्ता, मण्डला। चुटका परमाणु परियोजना से प्रभावित गांवों के लिए एक अच्छी खबर आई है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे और पुलिस अधीक्षक  राजेश रघुवंशी खुद चुटका गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ चबूतरे पर बैठकर खुली चर्चा की।

ग्रामीणों ने अपनी सबसे बड़ी चिंता साफ-साफ रखी - भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, विस्थापन और पुनर्वास। लोगों ने पूछा, कि मुआवजा पारदर्शी मिलेगा या नहीं, पुनर्वास स्थल पर सुविधा क्या होगी और रोजी-रोटी का क्या होगा?

कलेक्टर ने हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा, कि शासन की मंशा जनहित में है, हर प्रक्रिया नियमों के तहत और पूरी पारदर्शिता से होगी। किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा।

सबसे बड़ी बात जो कलेक्टर ने कही: 
2012 के बाद जिस परिवार की बेटी की शादी हो चुकी है, उस बेटी को भी अलग से पैकेज दिया जाएगा। ये विस्थापित परिवारों के लिए बहुत बड़ा फैसला है।

कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिया है, कि वे हर प्रभावित परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलें और उन्हें अवार्ड, पुनर्वास नीति, प्लॉट आवंटन, बुनियादी सुविधाओं और अन्य लाभों की पूरी जानकारी समझाएं, ताकि कोई भ्रम न रहे।

एसपी राजेश रघुवंशी ने भी भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया में कानून-व्यवस्था और ग्रामीणों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

कलेक्टर ने बताया , कि नई पुनर्वास कॉलोनी में पेयजल, सड़क, बिजली, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था की जा रही है, ताकि विस्थापित परिवारों को पहले से बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

विस्थापित होना आसान नहीं होता, घर के साथ यादें भी छूटती हैं। इसलिए प्रशासन का ये सीधा संवाद ही असली भरोसा है। उम्मीद है , कि वादे सिर्फ कागज पर नहीं, जमीन पर भी पूरे होंगे।

विस्थापित परिवारों का। एक ही सूत्र रहा है,कि विस्थापितों को मुआवजा ही नहीं, सम्मान और सुरक्षित भविष्य चाहिए।

#Chutka #Mandla #विस्थापित #पुनर्वास #JansamparkMP

Popular posts from this blog

माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के आतंक से घिरी महिलाओं के अनिश्चितकालीन सत्याग्रह का रुख जनांदोलन की ओर

एमडीएम रसोईया और एमडीएम संचालक समूहों पर चार महीने से आफत,कोई सुनने वाला नहीं...

38000 कोटवारों का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से काली पट्टी अब 31 अक्टूबर से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना