माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर मोहगाँव में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर मोहगाँव में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
समुदाय वार्ता,मंडला । गुरुवार 29 अक्टूबर, 2026

कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग  विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, मोहगांव में वन स्टॉप सेंटर द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक प्रेरणा मर्सकोले द्वारा छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक आधारित हिंसा, लिंग परीक्षण की कानूनी प्रतिबंधिता तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की उपयोगिता से अवगत कराते हुए इनके उपयोग की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
पैरालीगल वॉलेंटियर शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, हिट एंड रन योजना, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, यातायात नियमों एवं लोक अदालत की जानकारी प्रदान की। उन्होंने विधिक सहायता के टोल फ्री नंबर 15100 से अवगत कराते हुए बाल विवाह की रोकथाम के लिए उपस्थित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं कु. शालिनी वरकड़े एवं कु. अंजली को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं  पल्लवी चौहान,नमी हरदहा, सुरभि शर्मा, लवली खरे एवं चित्रलेखा डोंगरे, शिक्षक दिमांशु राज दुबे तथा वन स्टॉप सेंटर के बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के आतंक से घिरी महिलाओं के अनिश्चितकालीन सत्याग्रह का रुख जनांदोलन की ओर

एमडीएम रसोईया और एमडीएम संचालक समूहों पर चार महीने से आफत,कोई सुनने वाला नहीं...

38000 कोटवारों का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से काली पट्टी अब 31 अक्टूबर से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना